उदयसिंह यादव 

शाहबाद (मातृभूमि न्यूज)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पत्रकारो से सोमवार को प्रेस वार्ता की। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने बताया की भाजपा एक अनुशाषित पार्टी है जहाँ राष्ट्रवाद का कार्य किया जाता है। इस दौरान हेमराज मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि मोदी के कार्यकाल में 45 करोड़ से अधिक जनधन के खाते खोले गए। प्रत्येक परिवार को  उज्वला योजना से जोड़ने का कार्य भाजपा ने किया है।

आज भारत के पास 175 प्रकार के सेना का पास उपकरण भी है। जिनका भारत निर्यात भी कर रहा है।भारत सुरक्षा की दृश्टिकोण से मोदी के नेतृत्व में मज़बूत हुआ है। हेमराज मीना ने बताया की देश चिकित्सा में भी आज अच्छी स्तिथि में है। भारत मे चिकित्सा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने ए एम्स 7 से बढकर 22 हो गए है। मेडिकल कॉलेज 324 से बढ़कर 598 हो गए है। देश की महिलाओं को रसोई में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने 9 करोड़ से अधिक परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया है।आज भारत विश्व मे अलग पहचान रखता है। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने बताया की भाजपा आजादी के उत्सव को अमृत महोत्सव के रूप में 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक मनायेगी। जिसमे कार्यकर्ताओ द्वारा आमसभा का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: