![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220801-WA0245.jpg?fit=1152%2C520&ssl=1)
उदयसिंह यादव
शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। उपखंड वन क्षेत्र में हो रहे वनभूमि केअतिक्रमण को रोकने हेतु वनविभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के दौरान दो ट्रेक्टर मय कल्टी सहित जप्त किये हैं।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220801-WA0246.jpg?resize=640%2C289&ssl=1)
क्षेत्रीय वनखण्ड अधिकारी मोहम्मद हफिज़ ने बताया की वनक्षेत्र सुमेरा भोयल नाका कस्बाथाना मौजा मंतीरा ग्राम भोयल से मनोज पुत्र भोगीलाल जाति किराड़ महिंद्रा टेक्टर व उम्मेद पुत्र बाबूलाल जाति किराड़ टेक्टर स्वराज निवासी भोयल के दोनों टेक्टर मय कल्टी सहित अवैध रुप से वन भूमि पर हकाई करते हुए जब्त किया हैं। जिन्हे देवरी नाके पर लाकर खड़ा किया है।