‘हर घर तिरंगा, हर मन चाहे तिरंगा‘ सम जैसलमेर तिरंगा उत्सव

माँजी

जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में देश के प्रत्येक नागरिक को दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान‘ से जुड़कर इसे जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया गया है। इस अभियान का उद्देष्य आमजन के दिलों में देषभक्ति की भावना को जाग्रत करने के साथ तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है।

इसी कड़ी में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर द्वारा स्थानीय ग्राम पंचायत, सम पब्लिक माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से सम पब्लिक माध्यमिक विद्यालय सभाकक्ष सम में हर घर तिरंगा हर मन चाहे तिरंगा, आजादी का अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के पूर्व प्रचार कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संस्था प्रधान ललित कुमार ने करते हुए बताया राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सदभाव तिरंगा उत्सव, इत्यादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की इसी अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के के आर सोनी ने विभाग की गतिविधियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के बारे में विद्यार्थियों को प्रभावी जानकारी प्रदान की। इसी अवसर पर विभाग द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया रैली विद्यालय परिसर से रवाना होकर गलियों से होकर पुनः विद्यालय में आकर एक सभा में समायोजित हुई रैली का संचालन विद्यालय की अध्यापक गणों द्वारा किया गया हर घर तिरंगा हम सब लगाएंगे, वंदे मातरम, हम सब ने ठाना है भारत को स्वच्छ बनाना है इत्यादि ज्ञानवर्धक स्लोगन के माध्यम से प्रभावी संदेश प्रदान किया गया कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के के आर सोनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था प्रधान को विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: