जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। जैसलमेर वरिष्ठ पत्रकार चन्दन सिंह भाटी को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ‘जार’ का जैसलमेर बाड़मेर जिला संयोजक मनोनीत किया है। भाटी का मनोनय प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा और प्रदेश महासचिव संजय कुमार सैनी ने बुधवार को पत्र जारी कर किया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0289.jpg?resize=640%2C643&ssl=1)
प्रदेश संगठन द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि भाटी तीन दशक से अधिक समय से राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समाचार पत्रों और एजेंसियों से जुड़ सक्रिय पत्रकारिता कर रहे है। भाटी की नियुक्ति से दोनो जिलों में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पन्द्रह दिन में दोनो जिलों की कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश को प्रेषित करने के निर्देश दिए है। भाटी ने बताया कि जल्द ही दोनो जिलों के सक्रिय और अधिकृत पत्रकारों से सम्पर्क कर कार्यकारिणी का गठन प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।