फरदीन खान
बड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। ग्राम पंचायत टाकरवाड़ा में विधुत करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो गई। समाजसेवी लोकेश बांवता ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि करंट की चपेट में आने से मोर की मृत्यु हो गई है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0166-1024x576.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
इसके उपरांत वन विभाग के कर्मचारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की सहायता से राष्ट्रीय पक्षी मोर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सोनू गोचर, अक्षय गोचर, लवकुश मेघवाल, रामविलास गुर्जर, हरिओम गुर्जर, ईशु गुर्जर, सैनी गुर्जर, सुमित प्रजापति, सीताराम गुर्जर व सोनू गुर्जर आदि ग्रामीणों ने सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार किया।