उदयसिंह यादव
शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज)। शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के समरानियां भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं का शाहाबाद रोड़ पट्रोल पम्प के समीप बेयर हाऊस में गुरुवार को सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220901-WA0350-1024x767.jpg?resize=640%2C479&ssl=1)
जिसमें अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से करते हुए पुर्व छात्र संघ देवाशु शर्मा ने मंच का संचालन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव भारद्वाज ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ के नाम पर ठगा है वही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने मंच को संबोधित करते केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा की 2 बार मोदी जी प्रधानमंत्री बन चुके हैं अब हम तीसरी बार की तैयारी कर रहे हैं और हम हर पंचायत स्तर पर 21 लोगों की एक बूथ समिति बनाएंगे और भाजपा को और मजबूत करने का काम करेंगे उन्होंने यह भी कहा की जैसे गुजरात में कांग्रेस खत्म हुई है वैसे ही राजस्थान में भी करना है मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, ललित मीणा संदीप भारद्वाज मुकेश धाकड़ रोहित नागर राजमहल मेहता काशी लाल मेहता रामलाल राजकुमार नागर कृष्ण मुरारी द्वारका मेहता ताराचंद गुर्जर शेखावत मुकेश नागर योगेंद्र नागर सावित्री मेहता रामदयाल मेहता मंचासीन रहे वहीं कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।