छबड़ा (मातृभूमि न्यूज़)। आज दिनांक 18 दिसंबर 2022 से किसान मजदूर जोड़ों यात्रा का शुभआरंभ कडेयाबन पंचायत से हुआ। मीडिया प्रभारी भँवर सिंह मीणा के अनुसार प्रथम दिन यात्रा कडेयाबन, गुगोर, मुंडला तीन पंचायतों में गई। किसान मजदूर जोड़ों यात्रा का फूल मालाओं और आतिशबाजी से जगह जगह स्वागत हुआ। ग्रामीणों द्वारा किसानों को भरपूर समर्थन मिला।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221218-WA0138-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
किसान नेताओं द्वारा ग्रामीणों को उनके हको के लिए जागरूक किया गया तथा हर पंचायत पर ग्राम रक्षक दल का गठन किया गया। जिसमें किसान नेता धर्मा धाकड़, किसान नेता जयनारायण, छात्र संघ अध्यक्ष रामनरेश मीना, किसान नेता मनोज जारवाल, किसान नेता रामकल्याण कश्यप, किसान नेता गगन गालव, किसान नेता निजाम, किसान नेता रामस्वरूप गोठवाल, किसान रमेश कश्यप, किसान नेता कल्ला मेव, रंजीत गुगोर एवं हजारों किसान मौजूद थे।