![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220826-WA0136.jpg?fit=1280%2C720&ssl=1)
देवीलाल भील
पिपली अहिरान, राजसमंद (मातृभूमि न्यूज़)। आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को मध्य प्रदेश आदिवासी, जयस संगठन के कार्यकर्ता रामदेवरा यात्रा करने के लिए कुंभलगढ़ पहुंचे तो जादूगर खुशबू राणा ने तिलक और उपना पहनाकर स्वागत किया और जयेश संगठन जिला उज्जैन की और से खुशबू का जयस का प्रतीक पीले रंग का गमशा ओडा कर सम्मान किया गया। जयस संभाग प्रभारी राजेश खराड़ी, जगदीश खदेड़ा, कमलेश भीम आर्मी तहसील उपाध्यक्ष, पिन्टु भाई ढिडोर, राहुल खराड़ी, संजू खदेड़ा, रोहित खराड़ी, इन सब का खुशबू ने स्वागत किया स्थानीय कार्यकर्ता खेमाराम खराडी राणा पूंजा युवा संगठन कुंभलगढ़, रतन लाल भील, ललित भील, सुंदर बाई, सिमा बाई, प्रकाश भील, हिमांशु भील, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे फिर तिलक लगाकर कुंभलगढ़ से रामदेवरा के लिए रवाना किया।