राजेन्द्र नामा

जयपुर (मातृभूमि न्यूज़)। राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीन और डेढ़ करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने नकली नोट हवाला कारोबार में उपयोग लिए जा रहे थे।

मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कालोनी में छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच पूरी होने तक गिरफ्तार हुए लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया। अब तक की नकली नोट को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में की गई कार्रवाई दो हजार और पांच सौ के निकली नोट मिले हैं। पुलिस के अनुसार यहां एक घर में नकली नोट छापने की दो मशीन लगा रखी थी। इनमें एक ब्लाक मशीन और दूसरा प्रिंटर शामिल है। पुलिस ने दोनों को बरामद किया है। पुलिस महानिरीक्षक ने दावा किया है कि प्रदेश में यह अब तक की नकली नोट को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई है। बीकानेर में पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीन और डेढ़ करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने नकली नोट हवाला कारोबार में उपयोग लिए जा रहे थे। नकली नोट छापने वाले लोग हवाला का करोबार करते, नकली नोट छापने का कागज असली नोट जैसा मिला है। बड़ी मात्रा में कागज के बंडल मिलने के बाद पुलिस ने आरोपितों के दो अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कागज किसी अन्य स्थान पर रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार नकली नोट छापने वाले लोग हवाला का करोबार करते हैं। ये पिछले छह महीने से असली नोटों के साथ नकली नोट भी हवाला करोबार में काम में ले रहे थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में जुटी है। नकली नोट छापने के आरोप में छह हिरासत में, मालूम हो कि नकली नोट छापने के आरोप में पुलिस ने अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें तीन बीकानेर से और तीन नोखा से हिरासत में लिए गए। सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद इन सभी से पूछताछ के बाद बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद भी हो गए हैं। बरामद नकली नोट एक से डेढ़ करोड़ रुपए के बीच में आंकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: