राजेन्द्र नामा

बारां (मातृभूमि न्यूज़)। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन एवं फ्रेंड्स महिला क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नंद उत्सव का आयोजन कस्तूरी रसोई पर शनिवार 20 अगस्त को संपन्न हुआ।

इस प्रोग्राम की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सपना गोयल ने राधा कृष्ण की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फ्रेंड्स महिला क्लब की अध्यक्ष ने बताया की नंद उत्सव में बहुत सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण व राधा बनकर डांस की प्रस्तुति दी। महिलाओं द्वारा भी शानदार डांस की प्रस्तुतियां दी गई। बेस्ट कृष्ण का अवार्ड बच्चों में प्रथम स्थान पर प्रत्युष गोयल द्वितीय स्थान पर कविता शर्मा तृतीय स्थान पर कृष्णा अग्रवाल रहे बेस्ट राधा का किताब महिलाओं में सुनीता अग्रवाल को मिला महिलाओं में बेस्ट कृष्ण का अवार्ड प्रथम स्थान सुनीति गोयल, द्वितीय स्थान वर्षा गुप्ता, तीसरा स्थान कविता जैन को मिला सभी विजेताओं को सपना गोयल की तरफ से पारितोषिक वितरण किए गए। डोली बंसल, गायत्री सोनी, सुमन भार्गव, सरिता खंडेलवाल, सुनीता गोयल, कविता जैन, सुनीता अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, प्रिया गोयल, जया मिश्रा, निशा शर्मा, सुनीति गोयल आदि महिलाएं उपस्थित थीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र बंसल में सफल कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: