![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220821-WA0064.jpg?fit=1280%2C720&ssl=1)
राजेन्द्र मेघवाल
मंडाना (मातृभूमि न्यूज़)। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को पहली बार यदुवंशी अहीर समाज द्वारा मंडाना कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई।लाडपुरा पंचायत समिति सदस्य हेमंत यादव ने बताया कि शोभायात्रा में श्री कृष्ण और गोपियों की झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा वार्ड नं 10 कमलेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर बस स्टैंड होते से मेन बाजार से कलालों के खुट होते और,गणेश जी के भाग पहुँची।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220821-WA0065.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
शोभायात्रा का माली समाज और बस स्टेण्ड पर ग्रामीणों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही कस्बे में श्री कृष्ण भगवान की शोभायात्रा के लिये जगह -जगह स्वागत द्वार बनाये गये। वह झाकी में बने बालक- बालिकाओं ने कृष्ण और गोपियों ने शोभायात्रा में अपने नृत्य से लोगों का मनमोहित किया। महिलायें भी श्रीकृष्ण भगवान के भजनों पर नृत्य का आनंद ले रही थी। शोभायात्रा में महिला पुरुष सहित बच्चे श्रीकृष्ण भगवान के भजनों पर झूमते हुए चले ।शोभायात्रा का समापन गणेश जी के बाग में हुआ। इस अवसर पर बद्री लाल यादव ,मोहन लाल यादव ,मुरली यादव ,अनिल यादव ,विक्रम यादव,रामगोपाल यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।