![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-2.11.45-PM.jpeg?fit=1032%2C774&ssl=1)
शकील खान
छबड़ा (मातृभूमि न्यूज़)। राजस्थान पीएचईडी तकनिकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष विजय एवं प्रदेश महामंत्री जयगोपाल जोशी के आह्वान पर पूरे प्रदेश मे वर्कचार्ज कर्मचारियो की पदोन्नति को लेकर चल रहे पोस्टकार्ड अभियान के क्रम में गुरूवार को जलदाय निविदा व नियमित कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री जी को पोस्टकार्ड प्रेषित किए।
खण्ड़ महामंत्री विनोद कुमार सोनी व उपखण्ड़ अध्यक्ष अब्दुल हमीद के अनुसार वर्कचार्ज से नियमित हुए कर्मचारी अपनी प्रथम पदोन्नति की प्रतीक्षा में है तथा अधिकांश कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके है तथा सेवानिवृति के करीब है। राजस्थान पीएचईडी तकनिकी कर्मचारी संघ वर्कचार्ज कर्मचारियो की भावनाओ से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए प्रदेश स्तरीय पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहे है। उसी क्रम मे गुरूवार को जलदाय केम्पस स्थित श्रम कल्याण केन्द्र से पोस्टकार्ड प्रेषित किए गए। इस दोरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी छीतरलाल शर्मा, रामदयाल मालव, रामावतार शर्मा, मोहनलाल सेन, बद्रीलाल राठोर, आकिल खान, भवानीशंकर कुशवाह, आदिल युसूफ, नरेश कुमार सेन, अब्दुल वसी, हरिभल्लब सुमन, नन्ना पठान, किशोर कश्यप, भंवरलाल कुशवाह व देवेन्द्र कटारिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।