आयुष गौतम
देई (मातृभूमि न्यूज)। श्रीचन्द्रप्रभु चौबीसी जिनालय जैंन नसियां मंदिर देई मे शुक्रवार शाम को कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न खमेसरा, बूंदी पुलिस अधीक्षक जय यादव ने भगवान चन्द्रप्रभु के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220917-WA0263.jpg?resize=575%2C336&ssl=1)
अधिकारियो ने श्रीफल चढाकर आरती कर भगवान की अराधना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश जैन के नेतृत्व मे दोनो अधिकारियो का माला शॉल ओढाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया। श्वेताम्बर स्थानक मे नरेन्द्र जिन्दल के नेतृत्व मे स्वागत सम्मान किया गया। इस दोरान अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश जैन, सम्पत जैन, चन्द्रप्रकाश गर्ग, महेन्द्र गोयल, औमप्रकाश जैन, कमलेश, यशवंत जिन्दल, रामपाल गोयल, ताराचंद जैन, मनोज, विनोद, राजेश गोयल सहित कई जैन धर्म के अनुयायी समाजबंधु मौजूद रहे।