आयुष गौतम
देई (मातृभूमि न्यूज)। सीएचसी देई मे शनिवार को रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 72 वां जन्मदिन मनाया। यहां पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा सप्ताह के रूप मे मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन कर 40 यूनिट रक्तदान किया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220917-WA0264-1024x682.jpg?resize=640%2C426&ssl=1)
भाजपा आईटी सेल देई महेश जांगिड ने बताया कि शिविर का जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीना ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन, भाजपा जिला मंत्री सम्पत जैन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देई आकाश नागर, विकास जायसवाल, पुरषोतम शर्मा, बृजवीर सिंह, नरेश नागर, राजू बैरवा, बंशी गुर्जर, शैतान गुर्जर, महावीर कुमावत, आकाश मितल, आशु लक्षकार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।