![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220825-WA0391.jpg?fit=1600%2C901&ssl=1)
राशन सामग्री के किट बाँटकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया
इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। तहसील मुख्यालय में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन सामग्री किट वितरण करने पहुँची पूर्व प्रधान कविता मीणा फिर से बेबस लोगों के लिये मसीहा बनकर सामने आई बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन सामग्री किट में आटा,दाल, चावल, शक़्कर, चाय नमक, मिर्च आदि चीजों के पैकट बाढ़ से प्रभावित हुऐ 125 परिवारों के दो सौ राहत सामग्री किट वितरण कर बाढ़ ग्रस्त परिवारों के दुःख में शामिल हुई और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव हरिनारयण मीणा, पंचायत समिति प्रतिनिधि सिद्धार्थ बना, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्य नारायण लववंशी एंव टीम कविता मीणा ने घर घर जाकर राशन सामग्री किट बांटे जिन्हे पाकर बाढ़ पीड़ितों ने पूर्व प्रधान कविता मीणा का आभार व्यक्त किया वहीँ इसे पहले कोविड के दौरान तहसील मुख्यालय में सबसे ज़्यादा 2500 राशन किट बाँटकर लोगों की मदद कर चुकी हैं।