राजेन्द्र नामा
बारां (मातृभूमि न्यूज़)। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजु गर्ग ने बताया की 11 नवम्बर को स्लीपर कोच बस द्धारा तीन दिवसीय अग्रोहा भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया हैं और इसके संयोजक राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पीयुष गर्ग को और प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनिता गुप्ता कोटा को बनाया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220919-WA0095.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
राष्ट्रीय महिला महामंत्री मंजु आनन्द गर्ग ने बताया कि इसी क्रम मे संगठन ने दो दिवसीय परिचय सम्मेलन 7 और 8 जनवरी को करवाने का निर्णय लिया इसके लिए कार्यक्रम के संयोजको की घोषणा की जिसमे झालावाड़ से संजय अग्रवाल राष्ट्रीय सलाहकार, कोटा से मंजु मित्तल संम्भागिय अध्यक्ष, मनोज गर्ग राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महिला प्रदेश अध्यक्ष पुनम हिसारिया, उमा सिंधल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष को सहसंयोजक, संयोजक अनुराग जैन जिलाध्यक्ष बाँरा, बुंदी सहसंयोजक शुभम गोयल, भरतपुर महिला अध्यक्ष पारुल अग्रवाल, रामगंजमंडी महिला अध्यक्ष राजेश गर्ग, छबडा रामस्वरुप भाया राष्ट्रीय संगठन मंत्री, गंगानगर जिला महामंत्री दीपक बंसल को बनाया गया, राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा की संगठन का शीध्र ही विस्तार किया जाऐगा। इस मौके पर सम्भागिय महिला महामंत्री सुनिता गोयल, सम्भागिय महिला कोषाध्यक्ष अन्नु अग्रवाल, जिला कोटा सास्कृतिक मंत्री वर्षा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष पिंकी गोयनका, महामंत्री राखी गोयल, महिला जिला कोषाध्यक्ष मंजु बंसल, सुमन डोलिया बांरा, राहुल गोयल, दीपेश गर्ग, गणेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।