उपेन्द्र सुमन
कवाई (मातृभूमि न्यूज़)। कवाई थाना क्षेत्र के मुसई गुजरान में सहकारी चुनाव सम्पन हुआ अध्यक्ष पद निर्विरोध रामभरोस मेहता मुसई गुजरान को अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किया गया तथा उपाध्यक्ष पद पर रामगोपाल मेहता मुसई गुजरान को निर्विरोध घोषित किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220919-WA0257-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
संचालक पद पर बसंतीलाल मेघवाल को विजय घोषित किया गया तथा वार्ड पंच पर हरिमोहन मीना सोलहेडी, मनीष नागर कँवरपूरा, राजू मेहता नयापुरा, हीरा लाल मेहता मुसई गुजरान, बृजमोहन मेहता मुसई गुजरान, गोरधन नागर कंवरपुरा, मंजूबाई मेहता गोरधनपुरा, सुन्दरलाल मेहता नयापुरा को निर्विरोध घोषित किया गया। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी गोविन्द प्रसाद कश्यप, मतदान अधिकारी देवकरण गालव, गिराजप्रसाद मोर्य, भोजराज गुर्जर, नवव्यवस्थापक दिनेश कुमार वैष्णव आदि मोजूद रहे तथा निर्विरोध पद पर अध्यक्ष तथा सभी सदस्य विजय घोषित होने पर उपसरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवक बंटी गुर्जर तथा ग्रामीणवासियों ने ख़ुशी जताई।