![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0366.jpg?fit=1000%2C750&ssl=1)
माँजी
जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम अन्तर्गत बच्चों किशोर-किशोरियों , प्रजनन उम्र की महिलाओं , गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनीमिया की दर को कम करने के लिए मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर पी गर्ग ने बताया कि जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों , हेल्थ वैलनेस सेंटरो ,राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया गया। डाॅ गर्ग ने बताया कि शक्ति दिवस पर अनीमिया स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबीन की जांच व अनीमिया का उपचार, आयरन टेबलेट्स का वितरण, अनीमिया संबंधी जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु गतिविधियों का आयोजन चिकित्सा संस्थानों व समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया गया। जिला आशा समन्वयक देवराज अहम्पा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र सलखा में आयोजित शक्ति दिवस की गतिविधियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ गर्ग ने बताया कि शक्ति दिवस पर चिकित्सा संस्थानों में 6 माह से 59 माह तक के बच्चों, 5 से 9 वर्ष तक के बच्चों, 10 से 19 वर्ष के किषोर – किषोरियों , 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं , गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को लाभार्थी के रूप में तथा आगनवाड़ी केन्द्रों पर 6 माह से 59 माह तक के बच्चो, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नही जाने वाले बच्चों, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नही जाने वाली समस्त किषोरी बालिकाए, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को शक्ति दिवस पर आयोजित गतिविधियाॅ अन्तर्गत लाभान्वित किया गया।