फिरोज़ खान
सीसवाली (मातृभूमि न्यूज़)। कस्बे में पूर्णिमा के उपलक्ष में तेजाजी महाराज का नाग देवता को घोड़े पर बैठा कर शोभा यात्रागाजे बाजे के साथ तेजाजी के लोकगीत गाते हुए ग्रामीणों ने नाचते और झूमते हुए सीसवाली कस्बे में शोभा यात्रा तेजाजी के थानक से शुरू होकर मुख्य बाजार घूमते हुए वापस तेजाजी के मेला ग्राउंडपर पहुंची और सीसवाली कस्बे में तेजाजीमेले का आगाज किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220911-WA0047-768x1024.jpg?resize=640%2C853&ssl=1)
शोभा यात्रा के स्वागत में मुख्य बाजार में भाजपा युवा नेता विष्णु गौतम सीसवाली के नेतृत्व में पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था कराई गई व्यवस्था में वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण सोनी, लोकेश जाजपुरा, लोकेश खंडेलवाल, सतीश नैनीवाल, डब्बू सोनी सभी कार्यकर्ता द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।