फिरोज खान
सीसवाली (मातृभूमि न्यूज)। सीसवाली अंता मार्ग कोटा नाका चुंगी से कालूपुरा खाड़ी नदी तक का सड़क मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका हे।वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221212-WA0092-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
कोटा नाका चुंगी से भैरूपुरा जाने वाले रास्ते तक तो वाहनों का जाना मुश्किल हो रहा है।इस सड़क मार्ग पर जैसे ही वाहन निकलना शुरू होते है तो धूल उड़ती है।बेयर हाउस के सामने तो बड़े बड़े गढ्ढे हो रहे है।दुकानदारों का बैठना मुश्किल हो रहा है।दुपहिया वाहन चालकों को निकलना भी मुश्किल हो रहा है।आए दिन छोटे वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे है।सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों का भी इसी मार्ग से आना जाना है।उसके बाद भी इस मार्ग की कोई सुध नहीं ले रहा है।सड़क मार्ग पर हो रहे बड़े बड़े गढ्ढे दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे है।