मनोहर सिंह भाटी

चांधन/जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी ने जैसलमेर कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए चांधन क्षेत्र से दुर्गसिंह सोढाकोर को चांधन मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। 

दुर्गसिंह सोढाकोर के चांधन मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की सूचना देते हुए मंडल अध्यक्ष ग्वालदास ने बताया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर दुर्गसिंह सोढाकोर जैसे ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ता की नियुक्ति से क्षेत्र में युवाओं के बीच मजबूत सामंजस्य स्थापित होगा व भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में तेजी आयेगी। दुर्गसिंह सोढाकोर के युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से उनके क्षेत्र वासियों ओर परिजनों के बीच उत्साह का माहौल है व फोन ओर सोशल मीडिया पर बहुत से लोगो की बधाइयां मिल रही है। संवाददाता के साथ बातचीत में नव नियुक्त अध्यक्ष दुर्गसिंह सोढाकोर ने भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को धन्यवाद् देते हुए जिम्मेदारी का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वाहन करने के साथ युवाओं के लिए हमेशा तत्पर रहने ओर उनके साथ जनसेवा के लिए हमेशा आगे रहने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: