![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220813-WA0358.jpg?fit=768%2C1024&ssl=1)
ऋषिपाल सिंह बिकावत
भंवरगढ़ (मातृभूमि न्यूज़)। भाजपा युवा मोर्चा भंवरगढ़ मंडल के तत्वधान में भंवरगढ़ कस्बे में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी समाज के युवाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक ललित मीणा, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नागर, पूर्व उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, जिला मंत्री देवेंद्र सिंघल, मुकेश राठौर के मुख्य आथित्य मैं यात्रा निकाली गई। महामंत्री रजनी कांत चौधरी, नगर अध्यक्ष हरीश नागर व पंकज गोयल के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा वाहन रैली में सभी धर्म समाज के लोगों ने भाग लिया। मोटरसाइकिल रैली के जिला संयोजक योगेंद्र चौधरी ने बताया कि कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के लगभग एक हजार युवाओं द्वारा पेट्रोल पंप से दोपहर 1 बजे मोटरसाइकिल की विशाल तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई संपूर्ण कस्बे में घूम कर तात्या टोपे चौराहे पर समापन किया गया। यहां पूर्व विधायक ललित मीणा, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विशाल नागर, सोशल मीडिया संयोजक जयंत सिंह डागर, जिला मंत्री श्याम प्रताप सिंह, जिला मंत्री ताराचंद गुर्जर, नवीन शर्मा, रितेश शर्मा, सरपंच उमेद सिंह चौधरी, विहिप नगर अध्यक्ष चेतन शर्मा, उपसरपंच घनश्याम, फोर्ट संघ के विनोद सोनी, मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर, उपाध्यक्ष मुकेश पंचोली, पवन चौधरी, हंसराज औड, ऋषि पाल, जितेंद्र नागर ,महेश यादव, कपिल नागर, भारत वैष्णव, इदरीश हुसैन, इरशाद मैव, हजारी लाल सुमन ,शंकर लाल सुमन, भवानी शंकर नागर, नरेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।