![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220814-WA0056.jpg?fit=1040%2C780&ssl=1)
75 वाँ आजादी महोत्सव हर घर तिरंगा को सफल बनाने को लेकर निकली रैली
उदयसिंह यादव
शाहबाद (मातृभूमि न्यूज़)। भाजपा युवा मोर्चा मंडल शाहाबाद द्वारा 75 वाँ आजादी महोत्सव हर घर तिरंगा को लेकर 13 अगस्त रविवार को छैला वाले मंशापूर्ण हनुमान जी मन्दिर से कस्वाथाना देवरी शाहाबाद क़स्बे में प्रवेश करते हुए भव्य बाईक रैली का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाते हुए तन मन के साथ जय वंदे मातरम भारत माता की जय जवान जय किसान नारे गूंज उठे। युवाओं में देश भक्ति के प्रति काफी उत्साह रहा । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ललित मीणा रहे उन्होंने अहिंसा सर्किल शाहाबाद में हुए रैली समापन समारोह के दौरान दिशा निर्देश देते हुए कहा की 15 अगस्त के दिन तिरंगा को मान सम्मान के साथ उतार कर व्यवस्थित रुप से रखें। रैली में प्रधानमंत्री जी के ”हर घर तिरंगा अभियान” के तहत युवाओं को जागरूक करने व हर घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरिओम सोनी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतर सिंह यादव, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामदयाल मेहता, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश परमार, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी नरेश रावत व भाजपा युवा मोर्चा के सेकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकता मोजूद रहे।