![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220814-WA0297.jpg?fit=217%2C292&ssl=1)
माँजी
जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। प्रभारी भू जल वैज्ञानिक भू जल विभाग जैसलमेर डॉ नारायण दास इणखिया, भू जल विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम मेँ सम्मानित होंगे। स्वतंत्रता दिवस पऱ विभाग के मुख्यालय जोधपुर मेँ आयोजित कार्यक्रम मेँ उन्हें सम्मानित किया जायेगा। उनके द्वारा नोडल अधिकारी अटल भू जल योजना के रूप मेँ जैसलमेर जिले मेँ सभी कार्यक्रमों व लक्ष्यो को सुचारु रूप से किरयान्वित करने और विभाग के कार्यों को उत्कृष्ट रूप से करने के लिए ये सम्मान दिया जायेगा। इण खिया अपने विभाग के श्रेष्ठ कार्यों व प्रशासन को सहयोग के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी पूर्व मेँ तीन बार राष्ट्रीय पर्व पऱ सम्मानित हो चुके है। इनके द्वारा जिले के भू वैज्ञानिक धरोहर के सरक्षण, के साथ आम जन् को जल सरक्षण के प्रति जागरूक करने, के लिए प्रयास किये जाते रहे है। जैसलमेर के मूल निवासी इण खिया को सोढान एरिया मेँ पेयजल समस्या के समाधान, व नए भू जल स्रोतों की खोज का भी श्रेय जाता है।