राजेन्द्र नामा
बाराँ (मातृभूमि न्यूज़)। आज घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के दसवीं के परिणाम में इंपल्स इंस्टिट्यूट के बच्चों ने एक बार फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है। निर्देशक हितेश खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष संस्थान से भाव्या खंडेलवाल ने 96.17% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240529-wa02986189114015075238790-1024x507.jpg?resize=640%2C317&ssl=1)
अन्य छात्रों में हिमाद्री नागर ने 92.17%, दीपांशी गुप्ता ने 91.17%, और मानसी नागर ने 90.50% अंक प्राप्त किए हैं। कुल 18 छात्रों में से चार बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, 6 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और पांच बच्चों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रखा है। संस्था और संस्था के सभी अध्यापक बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। पूर्व में भी इंपल्स इंस्टिट्यूट ने वाणिज्य और विज्ञान संकाय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, और इस बार भी यह सिलसिला जारी रखते हुए उत्कृष्टता का परिचय दिया है।