उदयसिंह यादव

शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। झालावाड़ वन मण्डल परिसर में वन श्रमिक संघ की बैठक देवीसिंह यादव संभागीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यअतिथि प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह चौधरी रहे।

बैठक में सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया साथ में अधिनस्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप मीणा एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे व भीमराज चौधरी कोटा, समिति सलाहकार नन्दलाल वर्मा सेवानिवृत्त वनपाल, श्रमिक संघ जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद, सालगराम कश्यप, हीरालाल माली, गिरधरलाल भील, खालिद शेरवानी वनपाल, प्रहलदा मेघवाल, राजेन्द्र कुमार मेरोठा, भरत राठौर, रामकिशन गुर्जर, जगदीश नाथ केटलगार्ड, दशरथ, नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक में संभागीय कार्यकारिणी मे महिला सोनाबाई को संगठन मंत्री, जगदीश नाथ को कोषाध्यक्ष, हीरालाल सुमन को संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया वही नन्दलाल वर्मा को समिति सलाहकार नियुक्त किया। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित किया गया कि मिटिंग में क्षेत्रीय वन अधिकारी का नही आने पर दुर्भाय पूर्ण रहा जिसके कारण संगठन ने विरोध किया। अधिनस्थ संघ व श्रमिक संघ दोनो युनियनों ने एक साथ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। कार्यालय बैठक में मंत्रालय कर्मचारियों के साथ अधिनस्थ युनियन द्वारा संघर्ष समिति बनाने पर पूर्ण रुप से विरोध किया गया तथा सर्वसम्मति से वन श्रमिकों के साथ जोइंट समिति बनाने का निर्णय लिया गया। चुने गये पदाधिकारियों का सभी कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: