देई (मातृभूमि न्यूज)। क्षेत्र की चीता की झौंपडियां गांव मे सोमवार को लगातार जारी गायो की मौत पर लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221219-WA0144-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
लोगो ने बताया कि भूख के कारण गांव मे रोजाना गायो की मौत हो रही है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा गायो की मौत हो चुकी है। मामले से प्रशासनिक अधिकारियो को भी अवगत करवाया है। जिस पर पटवारी मायाराम मीना ने मोके पर पहुंचे ओर चरागाह भूमि की स्थिति देखी। करीब साढे तीन सो बीघा भूमि पर अतिक्रमण कर फसल कर रखी है। करीब 34 किसानो ने अतिक्रमण कर रखा है। गांव मे चरागाह भूमि पर अतिक्रमण होने व खेतो मे फसले होने से गायो को खाने के लिए चारा उपलब्ध नही हो रहा है। जिससे गायो की मौते हो रही है।अतिक्रमियो के खिलाफ कार्रवाही के लिए उच्च अधिकारियो को भेजी जायेगी। विरोध प्रदर्शन करने वालो मे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कालु लाल मीना, समाजसेवी घनश्याम मीना, प्रधान मीना, गोविन्द मीना, राधेश्याम मीना, विनोद मीना सहित अन्य शामिल रहे।