अमित अग्रवाल
झालावाड़ (मातृभूमि न्यूज)। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) हेतु हर बार की तरह इस बार भी ‘‘जन योजना अभियान-2022’’ 2 अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभाएं आयोजित कर संविधान की 11वीं अनुसूची में उल्लेखित 29 विषय से संबंधित सभी विभाग भाग लेकर सम्बन्धित ग्राम पंचायत की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करेंगे।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220919-WA0184-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
मुख्य आयोजना अधिकारी चतुरवर्ग मालपानी ने बताया कि ग्राम पंचायत अनुसार ग्राम सभा कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। जिले में ये ग्राम सभाएं 2 अक्टूबर 2022 से आरंभ होकर 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। इस दौरान जिले की सभी 8 पंचायत समितियों की 254 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित कि जाएंगी।