फिरोज खान

बारां(मातृभूमि न्यूज)। राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोडो यात्रा के लिए राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदान की गई है जिसका मंत्री भाया बखूबी निर्वहन कर  रहे है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से लेकर कष्मीर तक देश में नफरत को मिटाने एवं भाईचारा, एकता कायम करने को लेकर पैदल चलते हुए भारत जोडो यात्रा निकाली जा रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी संगठन द्वारा राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोडो यात्रा के लिए राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को राहुल गांधी के साथ चलने वाले भारतीय यात्रियों, राज्य के अन्य जिलों से आने वाले यात्रियों तथा सम्बन्धित जिले के हजारों की संख्या में पदयात्रा में चलने वाले हजारों की संख्या में यात्रियों के लिए चाय, नाष्ता एवं सुबह-शाम के भोजन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंत्री प्रमोद जैन भाया, उनकी धर्मपत्नि, बारां जिला प्रमुख  उर्मिला जैन भाया तथा उनकी टीम के जिम्मेदार साथियों द्वारा राजस्थान में राहुल गांधी के झालावाड जिले के चंवली गांव में आगमन से लगातार चल रही भारत जोडो यात्रा में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। मंत्री भाया की धर्मपत्नी उर्मिला जैन भाया इन सभी व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन के लिए दिन-रात जुटी हुई है तथा जो कमियां नजर आ रही है उनका समाधान करवा रही है एवं भाया का यही उद्वेष्य है कि राहुल गांधी की राजस्थान प्रदेष में निकल रही भारत जोडो यात्रा के यात्रियों को खान-पान में कोई असुविधा नजर नही आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: