जिला कलक्टर की जैसाण शक्ति अभियान लाई रंग, मातृ शक्ति का उमडा हुजूम

माँजी

जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। जैसलमेर जिले में बालिकाओं के सुरक्षित जन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने पर महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं सशक्त करने हेतु जिला कलक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में फतेहगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘‘जैसाण शक्ति‘‘ लेडीज फर्स्ट का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलक्टर द्वारा इस कार्यक्रम में ऑपन माईक सेशन के माध्यम से महिलाओं से संवाद किया और विद्या सखी कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर टीना डाबी ने उपस्थित महिलाओं को सुशासन के लिए नवाचार ‘‘जैसाण शक्ति‘‘ लेडीज फर्स्ट कार्यक्रम के बारें में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जरूर पढ़ने भेजें। पढ़ाई को बीच में न छुड़ाएं। विद्यालयों से ड्रॉप आउट न हो इसके लिए शिक्षा विभाग सुनिश्चित करे। उन्होंने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ उन्होंने महिलाओं से सवंाद किया। उन्होंने उनसे स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में महिला अध्यापिका नहीं हैं, उनमें विद्या सखी लगाई जा रही है, जिससे बालिकाओं का नामंाकन बढ़ेगा। बालिकाओं की समस्याओं का समाधान उनके माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरएसलडीसी के माध्यम से गृहिणी महिलाओं के रोजगार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। महिलाओं ने इस कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं ने इस अभियान की खुले मन से प्रशंषा की। 

उन्होंने कहा कि इस अनूठे अभियान के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उच्च माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के व्यक्त्वि विकास के भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए 100 प्रतिशत हीमोग्लोबिन जांच एवं चैकअप किया जाएगा। वर्द्धजन महिलाओं के लिए 100 प्रतिशत सरकारी लाभ की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 

जिला कलक्टर ने किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रीवड़ी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बालिकाओं से संवाद किया और उनसे शैक्षणिक स्तर और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्या सखी से विद्यालय में संचालिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी । 

ये थे उपस्थित- इस मौके पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री अशोक गोयल, विकास अधिकारी फतेहगढ़ हिंमाशु चौधरी, तहसीलदार फतेहगढ़, विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला सरपंच एवं बड़ी संख्या में महिला उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: