फ़िरोज़ खान

बारां (मातृभूमि न्यूज)। मझारी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कारस कॉलोनी ग्राम पंचायत मुख्यालय मझारी से पुराना मेन रोड गोपाल के घर तक इंटरलॉकिंग व सीसी निर्माण व रास्ते के नालो पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाग्रत महिला संगठन की महिला कार्यकर्ता वैजंती सहरिया के नेतृत्व में महिलाओं ने ग्राम पंचायत में ज्ञापन देकर निर्माण करवाने की मांग रखी।

ज्ञापन में बताया कि मझारी ग्राम पंचायत मुख्यालय से सहराना कारस कॉलोनी में 40-50 सहरिया जनजाति परिवार निवास करते है।इनको बारिश के मौसम में आने जाने की परेशानी होती है।कारस कॉलोनी से मझारी मेन रोड तक रास्ते मे दो बड़े बड़े नाले पड़ते है।इन नालो से होकर निकलना मुश्किल होता है।बारिश के मौसम में इस कॉलोनी के बच्चे शिक्षा से वंचित रहते है।महिलाओ का टीकारण भी नही हो पाता है।डिलेवरी वाली महिलाओं के लिए एम्बुलेंस भी इन नालो के कारण कॉलोनी तक नही जाती है।मझारी तक ही आ पाती है।इस कारण डिलेवरी वाली महिलाओं को एम्बुलेंस तक लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कई बार तो यह नाले डिलेवरी वाली महिलाओं के लिए जानलेवा बन जाते है।बारिश के मौसम में इन नालो में पानी भरा रहता है।इस कारण इनका पानी घण्टो तक कम नही होता है।इस कारण इन नालो का पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता है।संगठन की महिलाओं ने बताया कि पूर्व में भी कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।उसके बाद भी सुनवाई नही की जा रही है।महिलाओ ने बताया कि मांग करते करते थक गए है।साथ ही संगठन की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही काम शुरू नही करवाया जाता है तो ग्राम पंचायत के सामने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया जावेगा।संगठन की महिलाओं ने विकास अधिकारी छुट्टनलाल मीणा के नाम ज्ञापन ग्राम पंचायत में दिया।ज्ञापन देने वालो में नक्को बाई, इमरती बाई, भग्गो बाई, रमको बाई, उम्मदी बाई, रतन, कपूरी बाई, अनारकली,सिया,कला बाई सहित आदि महिलाये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: