![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220725-WA0129.jpg?fit=1280%2C960&ssl=1)
ऋषिपाल सिंह बिकावत
नाहरगढ़ (मातृभूमि न्यूज़)। कपिल धारा के पवित्र कुंडो से जल भरकर नाहरगढ़ के मुख्य शिव मंदिर का जलाभिषेक के लिए पहुंची कावड यात्रा का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह बिकावत व युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पवन कारपेंटर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नाहरगढ़ कस्बे ओर आस पास के शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई थी जिसका नाहरगढ़ युवा मोर्चा द्वारा पुष्प वर्षा कर फल ओर शरबत वितरित करके भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला मंत्री देवेंद्र सिंघल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश नागर, प्रवक्ता राहुल शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष चतुर्भुज नागर, मण्डल मंत्री भवँरलाल कुशवाह, युवा मोर्चा मण्डल मंत्री देवेश तिवारी, नितिन सोनी, तेजकरण नागर, गणेश नागर, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश कुशवाह, विक्रम नागर, दिनेश साहू, पुरषोतम वैष्णव, रूपेश कारपेंटर, दिनेश कुशवाह मिस्त्री जितेंद्र शाक्यवाल, राकेश कुशवाह, अशफाक खान व बबलू नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।