अमित अग्रवाल
चौमहला (मातृभूमि न्यूज)। भाजपा नेता व झालावाड बारां लोकसभा सांसद दुष्यंतसिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल चौमहला द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सांसद दुष्यंतसिंह का जन्मदिन मनाया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220911-WA0154-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
चौमहला भाजपा मंडल द्वारा क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल के आतिथ्य में मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा चौमहला गौशाला में गायो को गुड़ और चारा खिलाया व खेड़ापति हनुमान मंदिर मे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौमहला सरकारी अस्पताल मे पंहुचकर मरीजों को फल वितरण किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम जैन, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दानुसिंह, देवीसिंह बिलावली, राजेश नीमा, दिलीप मौरी, भूपेंद्रसिंह, हेमराज सिंह, विजयसिंह कछावा, अशोक गायरी, सचिन कटारिया, आदित्य जैन, सजंय राठौर सहित कई संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजुद रहे।