![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220807-WA0275.jpg?fit=1200%2C1600&ssl=1)
जयपुर (मातृभूमि न्यूज़)। एसआईओ राजस्थान द्वारा 05 से 25 अगस्त 2022 तक “हज़रत मुहम्मद को जानिए” अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 06 अगस्त 2022 को एसआईओ करबला इकाई पर अभियान के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। शनिवार को हुए साप्ताहिक प्रोग्राम के मौक़े पर ही पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौक़े पर अभियान के प्रदेश संयोजक डॉक्टर सोहैल खान ने अभियान का परिचय करवाया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज हम सबको पैगम्बर मुहम्मद साहब के कथनानुसार कर्म करना और लोगों को बताना चाहिए, और एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए कार्यबद्ध होना चाहिए।” इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष सादिक अहमद मंसूरी एवं सभी सदस्य और एसोसिएट्स भी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य हज़रत मुहम्मद साहब के जीवन से सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों को आवगत कराना है।