अमित अग्रवाल
चौमहला (मातृभूमि न्यूज़)। चौमहला नगर के रेडीमेड कपड़ा व्यापार संघ का स्नेह मिलन समारोह प्रजपिता ब्रह्माकुमारी आश्रम पर सम्पन्न हुआ। जिसमे नवगठित कार्यकारिणी सदस्य सहित व्यापारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कालूराम वर्मा,विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम जैन, व्यापार संघ अध्यक्ष नारायणलाल अग्रवाल, खाद्य किराना व्यापार संघ जिला सरंक्षक हंसराज जैन, जिला उपाध्यक्ष दिनेश जैन सहित अन्य व्यापार संगठनों के अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ब्रह्माकुमारी स्थानीय केंद्र प्रभारी गीता दीदी ने कहा संगठन में शक्ति है, सभी व्यापारी एकजुट होकर संगठन के हित मे कार्य करे, साथ ही उन्होंने कहा अपने कार्य के साथ साथ सुबह शाम परमात्मा का ध्यान जरूर करे, जब हम परमात्मा में लीन होते है तो सभी कार्य अच्छे कार्य होते है। विधायक कालूराम मेघवाल ने कहा आध्यात्मिक स्थान पर मिलन समारोह रखा गया, यह बहुत अच्छी बात है ब्रह्माकुमारी संस्था आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है,हमे अध्यात्म से भी जुड़ना चाइये व सभी व्यापारी संगठन के हित मे कार्य करे। कार्यक्रम को हंसराज जैन, दिनेश जैन, नारायणलाल अग्रवाल, रेडीमेड कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र कालरा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व किराना व्यापार संघ अध्यक्ष संजय जैन, होटल व्यवसाय संघ अध्यक्ष राजेश जैन,स्टेशनरी जनरल स्टोर व्यवसाय संघ अध्यक्ष राजूनीमा, खाद बीज व्यवसाय संघ अध्यक्ष शरद अग्रवाल,मोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद मोदी, बर्तन व्यवसाय से विनोद जैन, इलेक्ट्रॉनिक व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर गुप्ता, पान व्यापार संघ मनोज तिवारी, भाजपा नेता करणसिंह, देवी सिंह,भूपेंद्र सिंह, अमित अग्रवाल, ओम प्रकाश पंजाबी, श्याम सोनी, अशोक मीणा, दुर्गाशंकर, गिरिराज पोरवाल, दीपक लोढ़ा सहित रेडीमेड व्यवसाय से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे।