100 नए लोगो को पार्टी की दिलवाई सदस्यता
अमित अग्रवाल
चौमहला (मातृभूमि न्यूज)। आम आदमी पार्टी धीरे धीरे क्षेत्र में अपने पैर पसार रही है। पार्टी के अंशुल पटेल ने बताया कि गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर क़स्बे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा, संगठन मंत्री दुष्यंत यादव, कोटा संभाग प्रभारी हिम्मतसिंह हाड़ा वडग विधानसभा प्रभारी विजय राज सिंह के निर्देशानुसार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0214.jpg?resize=640%2C547&ssl=1)
जिसमे पार्टी द्वारा बुकलेट वितरण कर आम आदमी पार्टी की विचार धारा को व्यक्त किया गया है व क्षेत्र में 100 नए कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। इस दौरान रौनक जैन,मथुरालाल, श्यामसिंह, पीरूसिंह, विक्रम सिंह, कृपाल सिंह, गुमान सिंह, मेहरबान सिंह सहित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।